युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार



बिजुआ खीरी- भीरा कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर गुलरिया में 15 फरवरी को मुंडन संस्कार कार्यक्रम में डीजे के विवाद में एक युवक की चार लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी , जिससे युवक जितेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया जहा उसकी हालत में कोई सुधार न होता देख परिजन पैसो की तलाश में इधर उधर भटक रहे थे तभी 17 फरवरी को जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। 

युवक जितेंद्र की पत्नी ने चार नामजद सहित एफआईआर बिजुआ चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह यादव को दी थी। नामजद आरोपियों में से एक युवक दिवाकर पुत्र बालकराम लोध को मुoअoसंo 070/2023 धारा 304 भादवि में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया वहा से जिला जेल रेफर कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्राभारी निरीक्षक विमल कुमार गौतम हेडकांस्टेबल वसीम हाशमी,आ0प्रदीप चीमा,म0आ0अंशू शामिल रहे। 

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 


 

Post a Comment

Previous Post Next Post