दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

 


शाहजहांपुर में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री  मनीष सिसौदिया एवं अन्य आप के मंत्रियों की निराधार और फर्जी तरीके से की गई गिरफ्तारियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।


प्रदर्शन आम आदमी पार्टी   जिला प्रभारी  निर्मल मिश्रा तथा  जिला अध्यक्ष  राजीव कुमार यादव के अध्यक्षता में हुआ।


जिला प्रभारी  निर्मल मिश्रा  ने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को  सीबीआई ने गिरफ्तार किया जो पूर्ण रूप से असंवैधानिक और निराधार है। गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आप सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय संजय सिंह और कई सारे आप विधायक और कई सारे पार्षदों और कार्यकर्ताओं को फतेहपुर वेरी थाने से गिरफ्तार किया गया है जो आम आदमी पार्टी और  अरविंद केजरीवाल जी के बढ़ते प्रभाव से घबराकर निंदनीय कार्यवाही हुई।


जिला अध्यक्ष  राजीव कुमार यादव ने कहा अगर मोदी जी वास्तव में भ्रष्टाचारियों को सजा देना चाहते है तो अपने मित्र अडानी के ऊपर किसी तरह की जांच क्यों नहीं कराई।


धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से निर्मल मिश्रा जिला प्रभारी, राजीव कुमार यादव जिला अध्यक्ष, सीए संजय सक्सेना महानगर अध्यक्ष, आदि लोग मौजूद रहे।    

   रिपोर्ट - अजीत मिश्रा शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post