ग्रामीणों ने चोर को पकड़ा रात के अंधेरे में भैंस चोरी कर भागने की फिराक मे थे

इटावा । भरथना थाना क्षेत्र के पुलिस ने एक भैंस पिकअप पर लगी हुई पकड़ी मौके पर चोर के कब्जे से 1 पिकअप UP77 AT 4902 ग्रामीणों ने पकड़ी गांव से 2KM दूर चोरी की 2 भैंसे पेड़ से बंदी मिली भरथना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरु की। ग्रामीणों ने पिकअप गांव से बहार इटावा-कन्नौज हाइवे पर खड़ी हुईं पकड़ी
आपको बता दे घटना भरथना थाना के पिलाह के मंजरा छुम्मक की है, जहां से रात में हुई थीं 2 भैस चोरी हुईं भैंसों को खोज रहे थे ग्रामीण उसी वक्त पिकअप ड्राइवर को पकड़ा, अन्य चोर फरार हो गये 
मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर ड्राइवर को पुछताछ के लिए थाने ले जाया गया पकड़े गए पिकअप ड्राइवर ने अपने आपको रसूलाबाद कानपुर देहात का निवासी ने बताया है  पिकअप ड्राइवर के हाथ और पैर में चोट के निशान, दोनों पैरों में पहले से ही पट्टियां बांधी हुई थी ड्राइवर ने बताया कि मैं आलू लेने के लिए जा रहा था तभी दो लोग रास्ते में मिले जिन्होंने कहा कि हमारी यह दो भैंस है जिनको पिकअप में लाद लो इटावा छोड़ देना, लेकिन मुझे क्या मालूम कि वह चोर है तो इसलिए मैं पकड़ा गया और मुख्य भैस चोर फरार हो गए ग्रामीणों की माने तो उन्होंने कहा की पिकअप में भैंस को लाधने जा रहा था और इसी ने इन भैंसों की लोकेशन बताई, तब जाकर उन भैंसों को मौके से पकड़ा, यह पिकअप ड्राइवर उन्हीं का साथी है यह झूठ बोल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post