रविदास जयंती को लेकर शान्ति समिति को लेकर बैठक सम्पन्न



आस्था और भावनाओं का पर्व है रविदास जयंती - सीओ रघुराज

 शहाबगंज - थाना परिसर अलग अलग स्थानों पर आगामी रविदास जयंती को शांतिपूर्वक पर मनाएं जाने के मद्देनजर पीस कमेटी की एक बैठक की गयी जिसमें कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों से जयंती को लेकर होने वाले कार्यक्रमों के आयोजक एवं संभ्रांत लोगों ने प्रतिभाग किया आगामी पांच फरवरी को रविदास जयंती का पर्व है।

जिसमें कस्बा सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में अलग अलग छांकियां का कार्यक्रम है परम्परागत रूप से जुलूस व झांकियों किसी प्रकार की आने वाली समस्या के बारे में उसके निराकरण के पर चर्चा हुई और पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि हर्ष उल्लास के साथ शांति पूर्वक त्योहार मनाए। 

आस्था और भावनाओं का यह पर्व है इसका ध्यान रखते हुए शान्ति के साथ मनाएं कोई ऐसा काम न करें जिससे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो आपसी सौहार्द व भाईचारा बना रहे बैठक में उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं को बताया वही अधिकारियों ने परम्परागत ढंग से मनाएं जाने की अपेक्षा की वही थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी को जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े सुरक्षा इंतजाम के निर्देश दिया इस मौके पर उपनिरीक्षक शिव कुमार यादव, अनिल सिंह, रणजीत कुमार, कांस्टेबल रोहित, सब्बीर अहमद, रूद्र प्रताप, अजय कुमार भारती, सतीश चन्द्र, अंकित भारती, अवधेश यादव, रामबली मिथिलेश कुमार,बेचू राम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - रतनेश यादव चंदौली 

Post a Comment

Previous Post Next Post