मोहम्मदी - नगर में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अजय विक्रम ने किया।
गुरुवार को दो दिवसीय आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षकों द्वारा प्रतियोगिता के माध्यम से टी एल एम और निर्माण संबंधी जानकारियां दी गई। कार्यशाला मे स्टोरी कार्यक्रम का निर्माण लोगोग्राफिक, टी एल एम, भाषा बोर्ड , तुकांत, शब्द, फसैरा कार्ड, पिक्चर बोर्ड, आदि का निर्माण प्रशिक्षकों के दिशा निर्देशन में प्रतियोगिता द्वारा कराया गया।
प्रतिभागियों ने समूह बनाकर टी एल एम का प्रयोग कराया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षक लोकेंद्र लंबानिया, विजय कुमार, महेंद्र गंगवार ,संदीप पाल, देवी चरण मिश्र ,निशा शर्मा ,पूजा चौधरी और नीता शर्मा ने नवीन विधि के माध्यम से जानकारियां दी।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment