जो भी सनातन संस्कृति पर हमला करेगा, उसका नाश हो जाएगा - कैबिनेट मंत्री



बेनीगंज (हरदोई) - जनपद के पौराणिक पर्यटन हत्या हरण तीर्थ के समीप भटपुरवा गांव के संभ्रांत व्यक्ति नन्हकौनू सिंह के निज आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार  के कैबिनेट मंत्री पर्यटन विभाग  राजवीर सिंह चौहान ने पहुंचकर लोगों से सप्रेम भेंट की। वहां पर मौजूद लोगों ने कैबिनेट मंत्री का माल्यार्पण कर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मौके दौरान पौराणिक तीर्थ हत्या हरण के जीर्णोद्धार, कायाकल्प व विकास कार्यों की चर्चा भी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों भटपुरवा गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया था।

जिसमें कैबिनेट मंत्री पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के राजवीर सिंह चौहान को सादर आमंत्रित किया गया था।परन्तु समय का अभाव होते देख 6 फरवरी 2023 दिन सोमवार को समय अपराहन करीब 2:30 बजे भटपुरवा निवासी संभ्रांत व्यक्ति नन्हकौनू सिंह के निज निवास पर पहुंचकर लोगों से कुशल क्षेम जाना।
वहीं प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने कहा कि पौराणिक तीर्थ हत्या हरण के बारे में चर्चा की गई है। जिसमें क्षेत्रीय विधायक बालामऊ रामपाल वर्मा के द्वारा वर्तमान समय में 50,00000 रुपए से जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। साथ ही नजदीकी पर्यटन तीर्थ नैमिषारण्य में भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कार्य प्रगति पर कराया जा रहा है। जब श्रीरामचरितमानस पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो भी सनातन संस्कृति पर हमला बोलेगा, उसका नाश हो जाएगा। तदोपरांत उक्त बैठक से अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना हुए। इस मौके पर नन्हकौनू सिंह, पंकज सिंह चौहान, राहुल पांडेय, धीरज प्रताप सिंह, कृष्ण पाल सिंह,पारसनाथ सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

Post a Comment

Previous Post Next Post