संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी



इलिया- थाना क्षेत्र के घोड़सारी गांव में शुक्रवार की दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों ने विवाहिता फांसी के फंदे पर झूल गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने देर रात को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी शरद कुमार गांव के अन्य युवकों के साथ काम करने के लिए दोपहर में ही वाराणसी के लिए निकल गया। वही घर के अन्य लोग भी अन्य जगह चले ग्रे थे।इसी दौरान शरद  की पत्नी लक्ष्मीना देवी 24 वर्ष घर में एकांत मौका पाकर फांसी के फंदे पर झूल गयी।

शाम के समय घर वाले जब घर पहुंचे तो देखा लक्ष्मीना  फांसी के फंदे पर झूल रही थी। वही ग्रामीणों ने फोन से पुलिस को सूचना दे दिया। सुचना पाकर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के आने के बाद ही शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि शादी के पांच साल बाद भी अभी तक कोई बाल बच्चा नहीं है।थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का सही पता चल पायेगा।

रिपोर्ट - रतनेश यादव चंदौली 


 

Post a Comment

Previous Post Next Post