शाहजहांपुर - महाशिव रात्रि के पावन पर्व के अवसर पर प्राचीन शिव बड़ा मंदिर ललातेली बजरिया पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की राष्ट्रीय गौसेवा परिषद के आवाहन पर साक्षात नंदी पूजन का कार्यक्रम मनाया गया। जहां साक्षात नंदी पूजन करके गौवंश रक्षण संवर्धन करके गौवंश आधारित जीवन यापन एवं कृषि करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मंदिर पुजारी पंडित सुरेश चंद्र मिश्र द्वारा कल 17फरवरी को प्रातः से श्री राम चरित मानस पाठ का शुभारंभ किया गया जिसका समापन आज दोपहर एक बजे हवन के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्र गौसेवा प्रमुख कृष्ण कुमार सक्सेना एडवोकेट ,शशि सक्सेना अजीत कुमार मिश्र,नेहा मिश्रा,अक्षिता, मंजू सक्सेना पारिशा श्रीवास्तव,पंडित सुरेश चंद्र मिश्र, प्रेमवती मिश्र, प्रमिला अग्रवाल, आदि भक्त जन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - अजीत मिश्रा शाहजहांपुर

Post a Comment