खबर जनपद बरेली से भारतीय किसान मजदूर राष्ट्रवादी यूनियन द्वारा ब्लाक परिसर में किया गया मासिक किसान पंचायत का आयोजन, समस्या के समाधान हेतु सौंपा ज्ञापन
आपको बताते चलें कि बरेली के कस्बा फरीदपुर में भारतीय किसान मजदूर राष्ट्रवादी यूनियन द्वारा मासिक किसान पंचायत का आयोजन किया गया और इस अवसर पर उप जिलाधिकारी फरीदपुर को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाने एवं फतेहगंज पूर्वी फीडर से मानपुर बनडिया को जाने बाली 11 हजार की बिजली लाइन पर आए दिन होने वाले फाल्ट से निजात दिलाने एवं द्वारिकेद्ग गन्ना मिल पर गन्ना पर्ची की तौल का समय 80 घंटे कराने लाइन पार मठिया में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार बोल्टेज की लाइन को शिफ्ट कराने एवं ग्राम भिटारा , करनपुर कला ,ढंढूली, रूरिया कैरुआ आदि गांवों में गौशाला बनाए जाने हेतु उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा कर अपनी समस्त समस्या का समाधान कराने हेतु आज तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर अपना ज्ञापन देते हुए। विशेष आग्रह किया।
उप जिलाधिकारी पारुल तरार ने किसानों के ज्ञापन पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही शुरू करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए इस मासिक किसान पंचायत में यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह यादव,मंडल सचिव सरदार कश्मीर सिंह,जिला अध्यक्ष रामसिंह लोधी,जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार,जिला महामंत्री हरिशरण यादव,जिला कोषाध्यक्ष कप्तान सिंह,ब्लाक अध्यक्ष भुता राजेश कुमार, तहसील अध्यक्ष बरेली डालचंद लोधी,ब्लाक अध्यक्ष फरीदपुर प्रेमपाल सिंह,आदि किसान मौजूद रहे। एवं जय जबान जय किसान भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


Post a Comment