प्री - लिटिगेशन के माध्यम से अपने वैवाहिक विवादों को निपटाएं - अश्वनी



इटावा - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय किशन कौल के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपर जिला जज श्वेता श्रीवास्तव के संयोजन में तहसील चकरनगर के ग्राम लवेदी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा पंडाल में श्रद्धालुओं को प्री लिटिगेशन लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्राविधिक स्वयंसेवक अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि 8,9 व 10 फरवरी को न्यायालय सभागार में आपके वैवाहिक विवादों को निपटाया जाएगा।

यदि आप लोगों के परिवार में या इष्ट मित्रों में कोई भी पति-पत्नी का घरेलू विवाद चल रहा हो तो आप लोग ऐसे लोगों को बताइए कि न्यायालय सभागार इटावा में दिनांक 11 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है वहां पर पहुंच कर अपने वादों को आपसी सुलह समझौते से निपटाया जाएगा
श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि लोक अदालत में आपके वादों का निस्तारण बिल्कुल निशुल्क तरीके से किया जाएगा आपको कोई वकील भी नहीं करना है,
आप सभी लोगों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने वैवाहिक विवादों को आपसी सुलह समझौते से निस्तारित कराएं और राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर शालू त्रिपाठी, प्रफुल्ल त्रिपाठी,राघवेंद्र चौहान, आलोक तिवारी, सुयश शुक्ला, रानू तिवारी, बिमला देवी, विमलेश चौधरी दीपक शुक्ला, उपेंद्र सिंह, गोलू, विवेक, सौरभ आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे    ।

रिपोर्ट : संजीव भदौरिया ब्यूरो चीफ इटावा

Post a Comment

Previous Post Next Post