अर्चिशा इन्टरनेशनल स्कूल में रविवार को वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया


बघौली\हरदोई - विकास खंड अहिरोरी के अन्तर्गत बघौली चौराहा पर स्थित अर्चिशा इन्टरनेशनल स्कूल में  रविवार को वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि सांसद जय प्रकाश रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर व मां सरस्वती चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम  शुभारंभ किया।  
स्कूल के बच्चो के द्वारा भारत के सभी प्रदेश के नृत्य प्रस्तुत कर मौजूद दर्शकों की वाहवाही लूटी। बच्चो का हौसला बढ़ाने के लिए विद्यालय के संरक्षक अमित निगम ने गीत गुनगुना कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया जिससे महोत्सव की रौनक और भी बढ़ गईं। विद्यालय के छात्र वैभव सिंह ने सांसद की फ़ोटो तत्काल बनाकर भेट की प्रबंधक डाली कुमारी ने शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। अन्य अन्य अतिथियों में रानी कटियारी चिकित्सालय के संचालक एस के सिंह व चिकित्सक ए के सिंह व बघौली पुलिस चौकी के इंचार्ज  मार्कण्डेय सिंह को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर उनको सम्मानित किया गया

इस मौके पर प्रबंधक अपूर्व श्रीवास्तव उप प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव मनीष कुमार मिश्र , विवेक ,किशोर  मो अयूब डाक्टर अशोक दीक्षित  विद्यालय की निर्देशिका डॉ डाली कुमारी सहित अन्य अभिभावक एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्ट - मो. समीर हरदोई

Post a Comment

Previous Post Next Post