भविष्य के लिए चीन का सबसे खतरनाक प्लान! पानी को हथियार की तरह करेगा इस्तेमाल



एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत-नेपाल सीमा के नजदीक चीन माबजा जांगबो नदी के पास एक बडे़ बांध का निर्माण कर रहा है. इतना ही नहीं चीन इस डैम के पास एक हवाई अड्डा बनाने की भी योजना बना रहा है ताकि चीनी वायु सेना की आवाजाही में मदद मिल सके.
 
नई दिल्ली. द जेनेवा डेली ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि चीन भारत-नेपाल सीमा से कुछ किलोमीटर उत्तर में स्थित माबजा जांगबो नदी पर एक बड़े बांध का निर्माण कर रहा है ताकि इसे युद्ध में हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर सके. इसके अलावा, चीन इस डैम के पास एक हवाई अड्डा बनाने की भी योजना बना रहा है ताकि चीनी वायु सेना की आवाजाही में मदद मिल सके. बता दें कि भारत और चीन के बीच लंबे समय से सीमा विवाद चल रहा है. इस बीच अब दावा किया जा रहा है कि चीन भारत की जमीन के साथ अब पानी पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई है जिससे खुलासा हुआ है कि चीन माबजा जांगबो नदी पर नया बांध बना रहा है.

एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह बांध जिस जगह बन रहा है उससे कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही भारत-नेपाल-चीन का बॉर्डर है. इंटेलीजेंस रिसर्चर डेमियन साइमन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसे लेकर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

अब पानी को हथियार बनाने की कोशिश में चीन
डेमियन साइमन ने दावा किया है कि चीन इस डैम के जरिए इस पूरे इलाके के पानी को कंट्रोल करने की कोशिश में है. 

बताया जा रहा है कि जिस जगह यह बांध बन रहा है वहां एक बड़ा जलाश्य है. माना जा रहा है कि यहां के पानी पर कंट्रोल करने के लिए चीन इस बांध को तैयार किया जा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक तिब्बत के पठार पर पानी की बडी-बड़ी जलाश्य हैं. चीन इसी पानी पर दावा करता है. यहीं से सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र, इरावेड्डी, सलवीन, यांगजे और मेकॉन्ग जैसी बड़ी नदियों का उद्गम होता है. ये नदियां भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, लाओस और वियतनाम में बहती हैं. ये नदियां इन देशों में सिंचाई और पीने के  पानी का बड़ा स्त्रोत है. यही वजह है कि चीन इस पर कंट्रोल करने की कोशिश में है. माना जा रहा है कि चीन इस पानी को भारत के खिलाफ एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है.

पानी को प्रदूषित कर सकता है चीन
एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत पर दबाव बनाने के लिए चीन नदियों के पानी को प्रदूषित कर सकता है. इसके बाद पानी भारत के इस्तेमाल के लायक नहीं रह जाएगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में सियांग नदी का पानी प्रदूषित हो गया था. कुछ समय के लिए पानी क्यू इस्तेमाल के लायक नहीं रह गया था. इससे खेती पर भी काफी प्रभाव पड़ा था.

Post a Comment

Previous Post Next Post