खबर जनपद बरेली से फरार व्यापारी चंदन वर्मा को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, सब्जी बेचते पकड़ा गया
आपको बताते चलें कि फरीदपुर नगर के सर्राफा बाजार में गिरवी गांठो का व्यापार करने वाले सूदखोर व्यापारी चंदन वर्मा द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की कई दर्जन महिलाओं पुरुषों का गिरवी रखा जेवर रुपए देने के बाद भी वापस नहीं किया और चुपचाप दुकान मकान बेच कर फरार हो गया था।
जिसे लेकर पीड़ित महिलाओं ने थाने पहुंचकर सूदखोर व्यापारी के खिलाफ 20 नवंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। व्यापारी चंदन वर्मा के फरार हो जाने पर पीड़ित महिलाएं उसकी गिरफ्तारी एवं गिरामी रखें माल को दिलाने के लिए लगातार थाना पुलिस के चक्कर काट रही थी वही थाना पुलिस भी फरार व्यापारी चंदन वर्मा की गिरफ्तारी के लिए जी जान से जुटी हुई थी। पीड़ित महिलाओं ने व्यापारी की गिरफ्तारी ना होने पर पुलिस के आला अधिकारियों के यहां भी प्रार्थना पत्र देकर गिरफ्तारी की मांग की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित महिलाओं के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए फरीदपुर थाना पुलिस को फरार व्यापारी चंदन वर्मा को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए थे।
पुलिस ने चंदन वर्मा की गिरफ्तारी के लिए बिलसंडा में रहने वाले उसके साले को उसके घर से रविवार को थाने लेकर आई और उससे चंदन वर्मा के ठिकाने के बारे में जानकारी कि उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम उसे लेकर दिल्ली पहुंची जहां उसे पुलिस टीम ने सब्जी बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले आई उधर पीड़ित महिलाएं भी थाने में जमी रही और हंगामा काटती रही। गिरफ्तार आरोपी चंदन वर्मा से पुलिस महिलाओं के गिरवी रखे जेवर व दिए रुपए के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment