अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई युवक की दर्दनाक मौत


अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई युवक की दर्दनाक मौत

लखीमपुर खीरी - बिजुआ क्षेत्र के बस्तौली व गुलरिया चीनी मिल के बीच मे बृहस्पतिवार की देर शाम एक बाइक सवार व्यक्ति पलिया की तरफ से लखीमपुर की तरफ जा रहा था। तभी एक मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक रोड किनारे खाई में चली गयी जो एक पेड़ से जा टकराई जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। 

मौत की पुष्टि बिजुआ सीएचसी प्रभारी अमित सिंह ने कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार कुकरा क्षेत्र के पहाड़नगर निवासी किशन कुमार पुत्र रूपराम 28 वर्षीय अपने घर से अपने साढ़ू के यहां देवरिया रडा जा रहे थे तभी एक मोड़ पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया ओर दुर्घटना के शिकार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर बिजुआ चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 

Post a Comment

Previous Post Next Post