कानपुर अग्निकांड: योगी सरकार ने किया SIT का गठन, पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजे का ऐलान, 39 के खिलाफ मुकदमा दर्ज


Kanpur Dehat Case: कानपुर देहात के मड़ौली गांव में हुए अग्निकांड की जांच के लिए दो सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है. एसआईटी में कानपुर मंडल आयुक्त राजशेखर व एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह को रखा गया है. एसआईटी एक सप्ताह के अंदर पूरे मामले पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को देने के निर्देश भी दिए गए हैं. एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

कानपुर देहात. मां-बेटी की जिंदा जलकर हुई मौत के मामले में प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया है. वहीं सरकार ने पीड़ित परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता भी दी है. साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने के भी निर्देश भी जारी किए हैं.

कानपुर देहात के मड़ौली गांव में हुए अग्निकांड की जांच के लिए दो सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है. एसआईटी में कानपुर मंडल आयुक्त राजशेखर व एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह को रखा गया है. एसआईटी एक सप्ताह के अंदर पूरे मामले पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को देने के निर्देश भी दिए गए हैं. एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

कौन-कौन है एसआईटी में?
पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था डॉक्टर संजय गुप्ता द्वारा एसआईटी में हरदोई के पुलिस अधीक्षक राजेश त्रिवेदी को अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, सदस्यों में विकास कुमार जायसवाल सीओ, संजय कुमार पांडे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिटी, क्राइम ब्रांच के निरीक्षक रमेश चंद्र पांडे और महिला थाना अध्यक्ष राम सुखारी हैं. एसआईटी आज यानी गुरुवार को कानपुर देहात में घटनास्थल के लिए रवाना हुई है. एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया की मौके पर जाकर पूरे मामले की गहराई से विवेचना करने के बाद जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट प्रदेश शासन में सौंपी जाएगी.


अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई थी घटना
कानपुर देहात के मैथा तहसील के मड़ौली गांव में कृष्ण गोपाल दीक्षित के खिलाफ अवैध कब्जा करने की शिकायत थी. सोमवार को एसडीएम मैथा ज्ञानेश्वर प्रसाद, पुलिस व राजस्व कर्मियों के साथ गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे. इस दौरान जेसीबी से नल और मंदिर तोड़ने के साथ ही छप्पर गिरा दिया. इससे छप्पर में आग लग गई और वहां मौजूद प्रमिला (44) व उनकी बेटी नेहा (18) की आग की चपेट में आने से जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्ण गोपाल गंभीर रूप से झुलस गए थे.

39 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वहीं पुलिस ने परिवार की तहरीर के आधार पर एसडीएम, लेखपाल व थाना प्रभारी सहित 39 लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया. मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जेसीबी चालक दीपक व लेखपाल अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और तत्कालीन मैथा एसडीएम को हिरासत में ले लिया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post