मासूम 2 घंटे तक चीखती-चिल्लाती रही. स्थानीय लोगों की मदद से ताला तोड़कर मासूम को बाहर निकाला गया.
जौनपुर में बदलापुर क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल में शुक्रवार को छुट्टी होने के बाद अध्यापकों ने कक्षा एक मे पढ़ने वाली प्रियंका (5) को क्लासरूम के अंदर होने के बावजूद ताला बंद कर दिया था. मासूम 2 घंटे तक चीखती-चिल्लाती रही. स्थानीय लोगों की मदद से ताला तोड़कर मासूम को बाहर निकाला गया. इसी दौरान किसी ने बच्ची का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था.
क्लासरूम के अंदर छात्रा को बन्द कर घर जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. BSA गोरखनाथ पटेल ने कम्पोजिट विद्यालय फत्तूपुर के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है. वहीं अगले आदेश तक स्कूल के सभी स्टाफ का वेतन रोक दिया है.

Post a Comment