बरेली: 40 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 


खबर जनपद बरेली से 40 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आपको बताते चलें कि फरीदपुर में आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बनाने एवं बेचने वालों के विरुद्ध फरीदपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में एक सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम भगवानपुर फुलवा निवासी संग्राम सिंह पुत्र अजय पाल सिंह यहां छापा मारकर कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। 

 पुलिस ने उसके कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब 500 लीटर लहन बा 500 ग्राम यूरिया और शराब बनाने वाले उपकरण भी बरामद कर लिए। गिरफ्तार अभियुक्त पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


Post a Comment

Previous Post Next Post