प्रधानमंत्री आवास योजना: जिसके पास खुद का नहीं आवास, 30 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

खबर जनपद बरेली से प्रधानमंत्री आवास योजना, सबके लिए आवास,जिसके पास खुद का नहीं आवास,
30 जनवरी तक कर सकते आवेदन

आपको बताते चलें बरेली एवं बरेली शहर की अन्य तहसीलों में रहने वाले लोगों को सुनहरा अवसर प्रदान किया जाता रहा है। जिनके पास अपना घर नहीं है उन्हें आवास योजना के तहत आवास मिल सकेगा।  इसके लिए संबंधित विभाग से जानकारी ले सकते हैं आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2023 है।

 परियोजना डूडा अधिकारी  विद्या शंकर पाल ने बताया कि नगर पालिका परिषद बहेड़ी में अनुसूचित जाति वर्ग के 10,नगर पालिका परिषद फरीदपुर में सामान्य वर्ग के 122,अनुसूचित वर्ग के 124, एवं नगर पालिका परिषद आंवला में अनुसूचित जाति वर्ग के 30 तथा नगर पंचायत शेरगढ़ में सामान्य वर्ग के 8 एवं अनुसूचित वर्ग की 11 नगर पंचायत देवरनियां में सामान्य वर्ग के 12 एवं अनुसूचित जाति वर्ग के 30,नगर पंचायत फरीदपुर में अनुसूचित जाति वर्ग के 25, नगर पंचायत रिठौरा में अनुसूचित वर्ग के 33 आवास के आवेदन कर सकते हैं। 

  कौन कर सकता है आवेदन
शहर,नगर के निवासी जिनके पास स्वयं का आवास नहीं है ऐसे आवेदकों के लिए डूडा अधिकारी बरेली द्वारा संचालित आवासीय योजना के तहत नि:शुल्क आवाज प्राप्त करने का सुहाना सुनहरा अवसर है ऐसे आवेदक अपना आधार कार्ड,जाति प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र एवं अन्य जानकारी प्रारूप में संबंधित निकाय अथवा सीधे डूडा कार्यालय में 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं इसके अलावा अतिरिक्त नवाबगंज में आवास प्राप्त करने हेतु डूडा अथवा संबंधित निकाय में आवेदन कर सकते हैं नवाबगंज में आवास प्राप्त करने के पात्र पाए जाने पर निर्धारित अंशदान की धनराशि ₹22416 जमा करना होगा किसी जानकारी के लिए कार्यालय कार्य दिवस में डूडा कार्यालय अथवा संबंधित निकाय से संपर्क कर सकते हैं।

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post