बरेली: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी हुई गठित, पदाधिकारियों का पुष्प माला पहनाकर किया गया स्वागत

खबर जनपद बरेली से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी हुई गठित, पदाधिकारियों का पुष्प माला पहनाकर किया गया स्वागत

 आपको बताते चलें कि बरेली में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक सर्किट हाउस में रखी गई थी।  जिसमें सर्वसम्मति से आलोक गुप्ता "सिटिल" संपादक सीएनएन न्यूज़ भारत को संस्था का अध्यक्ष चुना गया, महामंत्री के रूप में मनोज गोस्वामी न्यूज़ नेशन व कोषाध्यक्ष पद पर ज़ी न्यूज़ चैनल के अजय कश्यप को चुना गया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष न्यूज़ वन इंडिया व भारत 24 चैनल के अयाज खान व उपाध्यक्ष के पद पर दीपक चतुर्वेदी और भास्कर टुडे के संपादक धीरेंद्र यादव 'धीरू' को मनोनीत किया गया। 

संस्था के अध्यक्ष आलोक गुप्ता "सिटील" ने बताया कि आगे की कार्यकारिणी का विस्तार जल्द ही किया जाएगा, अध्यक्ष आलोक गुप्ता "सिटिल"  ने कहा कि पत्रकारों की जो समस्या है उसको हम गंभीरता के साथ उठाएंगे हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के लिए एक ऑफिस की जिसमें हमारे सभी सम्मानित पत्रकार लोग बैठकर अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें।

साथ ही यह भी बताया कि बरेली में एक मजबूत संगठन इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया का बनाया जाएगा जिसमें हम पत्रकारों के हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर उनको अधिकारियों व नेताओं के समक्ष रखेंगे, साथ ही उन्होंने बताया कि बहुत समय से मान्यता बंद है हम लोग सरकार से आग्रह करेंगे कि जल्दी मान्यता को खोला जाए हमारे ज्यादा ज्यादा पत्रकार मान्यता ले सके, इसके लिए जल्दी ही एक शिष्टमंडल सूचना निदेशक से मिलने लखनऊ जाएगा। 

मीटिंग में Aaj Tak न्यूज़ चैनल के कृष्ण गोपाल राज, ND टीवी से रनदीप सिंह, India TV से विकास सहानी, Zee News से अजय कश्यप,News Nation से मनोज गोस्वामी,K News से दीपक चतुर्वेदी, News1 India से अयाज खान, Etv से सुनील सक्सेना, APN News से दीपक कुमार, News 18  से मुस्तफीज खान, रिपब्लिक भारत से मनोज कुमार, Bharat 24 से अयाज खान, जाने-माने पत्रकार डेली इनसाइडर न्यूज़ के अशोक कुमार गुप्ता,जनतंत्र टीवी से प्रवीण कुमार,अनूप मिश्रा एबीपी न्यूज़,नीरज आनंद news 24,आशीष गुप्ता इंडिया न्यूज़,भास्कर टुडे से धीरेंद्र यादव ' धीरू', बरेली दर्पण से रिजवान अहमद,जागेश्वर न्यूज़ से मयंक गुप्ता,पत्रकार आसिफ भाई,पत्रकार आकाश गंगवार,फिरोज खान,रफत आलम, गुलरेज खान,पत्रकार सत्य प्रकाश,पत्रकार अजय शर्मा, द इनसाइडर न्यूज़,  Newsjunction24 से आचार्य संजीव कुमार मिश्रा सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।

 बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post