लखीमपुर खीरी - बिजुआ क्षेत्र के ग्राम बहादुर नगर में सोमवार को मजदूर गन्ने की कटाई करने गये. इस समय अचानक तेंदुआ दिखाई देने के कारण मजदूर भाग निकले. तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जानकारी के अनुसार बहादुर नगर निवासी सरदार चतविन्दर सिंह के खेत में गन्ने की कटाई करने के लिये सोमवार को सुबह मजदूरों का समूह गया था. खेत से गन्ने की कटाई शुरू होने के कुछ देर बाद मजदूरों को गन्ने के खेत में कुछ हलचल दिखाई दी.
मजदूरों ने बारीकी से देखने करने पर उन्हें तेंदुआ होने का संदेह आया. तुरंत इसकी सूचना खेत मालिक को दी गई. खेत में तेंदुआ होने के कारण वन विभाग को सूचित किया गया।
ग्राम पंचायत बहादुर नगर के मजरा सिमरिया मे सरदार चतविंदरसिंह के खेतों में बाघ दिखाई दिया खेतों में काम करने जा रहे मजदूर दबे पांव घरों को लौट आए गन्ने का खेत होने के कारण पगचिह्न नहीं मिल सके हैं। अभिषेक वाजपेयी के द्वारा वनविभाग को सूचना दे दी गई है।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment