बस और ट्रक आपस में भिड़े आधा दर्जन यात्री घायल




लखीमपुर खीरी - गुलरिया चीनी मिल के गेट के सामने ट्रक एवं बस आमने सामने से भिड़ गए जिसमे में कई लोग घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुआ में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें घर भेज दिया गया है। 

पलिया बस यूनियन की प्राइवेट बस पलिया से लखीमपुर सवारी लेकर जा रही थी। गुलरिया चीनी मिल गन्ना गेट से गन्ना तुला कर निकल रहे ट्रक से भिड़ंत हो गयी। जिसमें गुलरिया निवासी बस में सवार रचना रस्तोगी काजल रस्तोगी एवं मुस्कान रस्तोगी चोट लगने से घायल हो गयी। 

जिन्हें उनके परिवारी जन गुलरिया में ही प्राईवेट डाक्टर के पास इलाज के लिए भर्ती कराया। कुछ लोगों ने बिजुआ समुदायिक केन्द्र में इलाज कराया। जिस समय यह घटना हुई गुलरिया चीनी मिल से एक ट्रेक गन्ना उतारकर गेट से बाहर निकल रहा था , जैसे ही ट्रेक बाहर निकला , दूसरी तरफ पलिया की तरफ से एक प्राइवेट बस आ रही थी उसमें जा टकराई, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में बस ड्राइवर पूरन अपनी सूझ बूझ से कई परिवारों व खुद की जिंदगी बचा ली , बस में सवार सभी यात्री ड्राइवर पूरन कि भूर भूर प्रसन्सा कर रहे थे।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment

Previous Post Next Post