विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपना कीमती समय निकालकर अध्यात्म में दे रहे समय


अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों अध्यात्म की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों अपने शेड्यूल से लेकर किसी ना किसी आश्रम में अपना समय बिताते हैं. उनकी इस जर्नी में उनकी बेटी भी नजर आती हैं. फिलहाल अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल विराट और अनुष्का ऋषिकेश जा पहुंचे. ऋषिकेश में उन्हें शीशमझाड़ी में नरेंद्र मोदी के गुरु के आश्रम में स्पॉट किया गया.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में अपना समय बिताया. इस बार विराट कोहली के साथ उनकी मां सरोज कोहली भी थीं. कोहली परिवार आज का दिन भी ऋषिकेश में ही बिताएगा. इन दिनों विराट कोहली को आश्रम, मंदिर और क्रिकेट ग्राउंड में ही देखा जा रहा है. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भी वे वृंदावन और नैनीताल में एक मंदिर में समय बिताकर आए थे.

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 

Post a Comment

Previous Post Next Post