लखीमपुर (खीरी) बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल ने किसानों को राहत देते हुए नवीन पेराई सत्र 2022 -23 का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया। बलरामपुर यूनिट के गुलरिया चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा हैं कि गुलरिया चीनी मिल ने 21 जनवरी से 23 जनवरी तक खरीद किए गए गन्ने का भुगतान 08 करोड़ 99 लाख 56 हजार रुपए किसानों के खाते में भेज दिया है।
गुलरिया चीनी मिल अबतक खरीदे गए कुल गन्ने का 208 करोड़ 76 लाख 64 हजार रुपये किसानों के खातों में भेज चुकी है। गुलरिया चीनी मिल मुख्य महाप्रबंधक ने किसानों से अपील की है कि किसान अपना गन्ना औने पौने दामों पर कोल्हू क्रशर पर न बेचकर किसान अपना गन्ना चीनी मिल में ही आपूर्ति करें। जिससे उनका बेसिक कोटा मजबूत हो सके। साथ ही कहा नवीन पेराई सत्र में आवंटित शिफ्ट में दर्ज अपने-अपने ग्रामों के अनुसार ही जड़ ,पत्ती,अगौला रहित ताजा गन्ना मिल गेट पर आपूर्ति करें ताकि उन्हे तौल संबंधी होने बाली असुविधाओं से बचाया जा सके।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment