बरेली: मौसम ने बदली करवट, पूरे दिन बना रहा ठंड का माहौल, प्रभारी निरीक्षक ने बांटे चौकीदारों को कंबल


खबर जनपद बरेली से मौसम ने बदला करवट, पूरे दिन बना रहा ठंड का माहौल, प्रभारी निरीक्षक ने बांटे चौकीदारों को कंबल

आपको बताते चलें आज सुबह से ही मौसम ने करवट बदल रखी थी। रात से ही कोहरे का प्रकोप बना रहा और पूरे दिन ठंड का माहौल बना रहा। सूर्यनारायण भगवान भी पूरा दिन छुपन छुपाई का खेल खेलते रहे। और पूरे दिन सर्द हवाएं चलती रही।

 इस ठंड के माहौल को देखते हुए। प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर दयाशंकर ने सभी चौकीदारों को कंबल वितरण किए। और कंबल पाकर सभी चौकीदार बहुत खुश नजर आए। कंबल वितरण के समय कस्बा इंचार्ज अखिल कुमार,उप निरीक्षक विक्रम सिंह,उप निरीक्षक सुभाष यादव,उप निरीक्षक पवन यादव आदि उपस्थित रहे।

 बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post