खबर जनपद बरेली से दो सगे भाई करते थे मोटरसाइकिल चोरी,पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,शातिर चोरों को भेजा जेल
आपको बताते चलें कि बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल के दिशानिर्देश तथा क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर के कुशल नेतृत्व में फरीदपुर पुलिस को मुखबिर की सुचना पर 29.01.2023 को बड़ी कामयाबी मिली। दो मोटरसाइकिल चोर चार मोटरसाइकिल के साथ पकड़े गए।
पकड़े गए दोनों अभियुक्त आपस सगे भाई हैं। जिसमे एक का नाम मुन्ने शाह पुत्र नौबत शाह एवं दूसरे का नाम रउफ पुत्र नौबत शाह निवासी ग्राम जेड थाना फरीदपुर बरेली दोनों अभियुक्तों के द्वारा अलग-अलग एवं सामूहिक रूप से बताया गया कि हम दोनों भाई मोटरसाइकिल चोरी करते हैं और अच्छे दाम मिलने पर बेच देते हैं आज से करीब 15 से 20 दिन पहले हमने यह 4 मोटरसाइकिल चोरी की थी। जो आज आपने पकड़ ली। प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर दया शंकर ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के पास चार मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
अपाचे,बजाज डिस्कवर,हीरो होंडा सीडी डीलक्स,अपाचे ब्लैक ग्रे कलर है जबकि नम्बर इस प्रकार है
1.UP25 DE6342
2.UP25 CK2755
3.UP25 AY5146
4.UP21 AR0259
उप निरीक्षक अखिल कुमार
उप निरीक्षक सुभाष कुमार
हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह
हेड कांस्टेबल कृष्णा कुमार
हेड कांस्टेबल राजीव कुमार
हेड कांस्टेबल प्रशांत मलिक
हेड कांस्टेबल चेतन प्रणामी
फरीदपुर पुलिस टीम के द्वारा चलाए जा रहे अभियान को देख क्षेत्र के अपराधियों में खलबली मच गई है। एवं उच्च अधिकारी फरीदपुर पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोट

Post a Comment