टिकैत का धरना प्रदर्शन शुरू कहा, ट्यूबलों पर नहीं लगने देंगे बिजली मीटर


भाकियू का धरना शुरू, टिकैत का एलान- ट्यूबवैलों पर नहीं लगने देंगे मीटर

मुजफ्फरनगर में भाकियू ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने एलान किया कि ट्यूबवैलों पर मीटर नहीं लगने देंगे। भाजपा सरकार ने चुनाव के घोषणा पत्र में मुफ्त बिजली देने की बात कही थी, लेकिन अब मीटर लगाए जा रहे हैं।

टिकैत ने कहा कि सरकार झूठे वादे कर किसानों को बहकाने का काम कर रही है। किसानों के सामने बकाया भुगतान, बिजली मीटर, आवारा पशु, बिजली के बिल और गलत तरीके से दर्ज किए जा रहे मुकदमे समेत अन्य समस्याएं हैं, जिनका सरकार समाधान नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य की अभी तक घोषणा नहीं की गई है। किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, ओमपाल मलिक, विकास शर्मा धरने पर बैठे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post