बरेली: किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

आपको बताते चलें अशोक शर्मा पुत्र राकेश कुमार शर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम रुरिया फरीदपुर से पऊनगला किसी समारोह में गए थे। रात्रि 11:00 वापसी आते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। किसी राहगीर की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। 112 की सूचना पर फरीदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से अशोक को फरीदपुर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने अशोक को मृतक घोषित कर दिया। 

मृतक अशोक के एक बेटी दीपिका शर्मा 19 बर्ष,2 बेटे अभय शर्मा 17 बर्ष,छोटा बेटा अभिनय 15  है, मृतक अशोक का विवाह मिनाक्षी शर्मा से लगभग 22 बर्ष पहले शाहजहांपुर के तिहार से हुआ था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर दयाशंकर ने बताया है की अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट - आचार्य संजीव कुमार मिश्रा

Post a Comment

Previous Post Next Post