उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष बने भरथना के प्रमुख व्यापारी पंकज तिवारी


     

इटावा - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष पंकज तिवारी को चुना गया।

 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला प्रभारी रवि पोरवाल के प्रतिष्ठान पर  आयोजित एक बैठक में जिला महामंत्री प्रदीप पोरवाल "रज्जन"की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला इकाई में विस्तार करते हुए प्रमुख व्यापारी पंकज तिवारी को जिला उपाध्यक्ष चुना गया।

    

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री विवेक पोरवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी रवि पोरवाल जिला उपाध्यक्ष सुनील पोरवाल "पप्पू" जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव युवा जिला उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख रूप से नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन पोरवाल "पप्पू" रविंद्र यादव जी अजय कुमार बृजेश तोमर अनिल कुमार नगर उपाध्यक्ष अरुण कुमार "भोले" बाल किशन पोरवाल हिमांशु कौशल रजत पोरवाल ऋषभ पोरवाल आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : संजीव भदौरिया जिला ब्यूरो इटावा

Post a Comment

Previous Post Next Post