बरेली: तिहरे हत्याकांड मे चल रहा धर पकड़ अभियान, एक और आरोपी गया जेल


खबर जनपद बरेली से तिहरे हत्याकांड मे चल रहे धर पकड़ अभियान,एक और आरोपी गया जेल

आपको बताते चलें कि फरीदपुर रामगंगा की कटरी में बसे ग्राम गोविंदपुर तेहरे हत्याकांड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान एवं घटना में शामिल व्यक्तियों की लगातार तलाश की जा रही थी। जिसमे फरीदपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर प्रधान की ओर से घटना में शामिल रिंकू सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी गोविंदपुर थाना फरीदपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक अदद लाठी बरामद हुईं। पुलिस टीम ने रिंकू सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी गोविंदपुर थाना फरीदपुर को आज जेल भेज दिया एवं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेश कुमार पटेल,हेड कांस्टेबल लोकेश कुमार,हेड कांस्टेबल विनय कुमार ने अपनी होशियारी का परिचय देते हुए इस शातिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post