बरेली: शिक्षामित्र से लूटे कुंडल, साइकिल की टक्कर लगने के बाद हुआ था विवाद


खबर जनपद बरेली से शिक्षामित्र से लूटे कुंडल, साइकिल की टक्कर लगने के बाद हुआ था विवाद

आपको बताते चलें कि बरेली के थाना क्षेत्र भुता के ग्राम अलमोनीपुर निवासी शिक्षामित्र शैलेंदरी ने एक किशोर पर कुंडल लूट लेने का आरोप लगाया है। दोनों के बीच टक्कर लगने के बाद विवाद शुरू हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

भुता क्षेत्र के ग्राम अलमोनीपुर निवासी शैलेंदरी यादव पत्नी प्रेमपाल पास के ही ग्राम म्यूडीकला में शिक्षामित्र है। मंगलवार को वह अपनी स्कूटी से विद्यालय की छुट्टी के बाद अपने घर लौट रही थी। उसी समय रास्ते में लगभग 3:15 बजे ग्राम म्यूडी कला निवासी कपिल पुत्र सतीश लगभग 17 वर्षीय अपनी साइकिल से खेत से घर वापस लौट रहा था। उसी समय किसी तरह अचानक साइकिल की स्कूटी में टक्कर लग गई जिसको लेकर दोनों में कहासुनी व गाली गलौज और मारपीट होने लगी। पास के ही कुछ ग्रामीणों को देख कपिल वहां से साइकिल छोड़कर भाग गया। 

इधर शैलेंदरी यादव ने पुलिस को फोन पर मारपीट के दौरान कुंडल गुम हो जाने की भी सूचना दी तभी पुलिस ने आरोपी कपिल को गिरफ्तार करके कड़ी पूछताछ की तो उसने कुंडल लेने से इनकार किया। इधर, शैलेंदरी यादव ने पुलिस को कपिल के विरुद्ध एक तहरीर देकर गाली गलौज कर मारपीट किए जाने तथा कुंडल गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। थाना अध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा का कहना है कि मारपीट के दौरान कुंडल गुम हो जाने की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है मामले की जांच पड़ताल कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post