प्यार में पड़ी लड़की अंडमान निकोबार से 3569 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली पहुंची

         सिविल ड्रेस में अंडमान निकोबार की पुलिस

खबर जनपद बरेली से पब्जी खेलते-खेलते हुआ प्यार,अंडमान निकोबार से बरेली पहुंची नाबालिग लड़की छात्रा

आपको बताते चलें कि ऑनलाइन गेम का चस्का एक नाबालिग लड़की पर ऐसा चढ़ा कि वह गेम खेलते-खेलते अपना दिल हार गई और प्यार में पागल लड़की अंडमान निकोबार से 3569 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली पहुंच गई। 

छात्रा के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद अंडमान निकोबार की पुलिस टीम 29.01.2023 को फ्लाइट के माध्यम से अंडमान निकोबार से बेंगलुरु और बेंगलुरु से दिल्ली एवं दिल्ली से छात्रा की लोकेशन बरेली के ग्राम राजपुर कलां थाना अलीगंज बरेली सोमवार दोपहर में पहुंचे तब छात्रा की लोकेशन बरेली के फरीदपुर परा की मिली तत्पश्चात मंगलवार सुबह अंडमान निकोबार की पुलिस टीम फरीदपुर पहुंची जहां काफी छानबीन के बाद एवं मुखबिर की सूचना पर लड़की को फरीदपुर से  बरामद किया गया। अंडमान निकोबार पुलिस टीम के साथ फरीदपुर पुलिस टीम आरोपी लड़का और उसके घरवाले फरार चल रहे। 

फरीदपुर के मोहल्ला परा निवासी बब्लू उर्फ राजपाल यादव पुत्र प्रेमपाल यादव लगभग उम्र 20 बर्ष जोकि शादी-बारातों में खाना बनाने का काम करता है। उसके पिता नगर में ही सब्जी का ठेला लगाते हैं। बताया जा रहा है कि  दक्षिण अंडमान निकोबार के थाना पहाड़गांव की एक 16 साल की लड़की के साथ उसका पब्जी खेलते-खेलते प्रेम प्रसंग हो गया।l और फिर फेसबुक, इंस्टाग्राम, बात चीत का सिलसिला पिछले करीब तीन साल से चलता आ रहा था।

 छात्रा इतनी प्रेम दीवानी हो गई अंडमान निकोबार से बरेली पहुंच  गई। जबकि दोनो बीच वीडियो कॉल पर भी बातचीत हुआ करती थी। 22 जनवरी को फ्लाइट चली थी छात्रा अंडमान से नाबालिग छात्रा अपने पिता की सेफ से 10,000 रुपए चुरा कर बरेली के लिए रवाना हुई थी। प्लेन से वह दो घंटे में अंडमान निकोबार से कोलकाता पहुंची जहां से ट्रेन से रिजर्वेशन कराकर वह 23 जनवरी को रात करीब 11 बजे बरेली जंक्शन पर पहुंच गई। बरेली जंक्शन से बब्लू, बब्लू के चाचा, एवं बब्लू के जीजा ने छात्रा को जंक्शन से रिसीव कर।  उसे वह अपने साथ राजपुर कलां थाना अलीगंज बरेली के लिए ले गये और मंगलवार को बब्लू अंडमान निकोबार की छात्रा को लेकर थाना फरीदपुर लेकर पहुंचा, लोकेशन पर पहुंची पुलिस टीम ने छात्रा को हिरासत में ले लिया और बब्लू की तलाश शुरू कर दी। 

लड़की के पिता एयरफोर्स में,घर में सबसे छोटी जबकि नाबालिग छात्रा के पिता अंडमान निकोबार में ही एयरफोर्स में नौकरी करते हैं। जबकि,लड़की हाईस्कूल की छात्रा है। उसके दो बड़े भाई और मां हाउसवाइफ है। पिता ने 22.01.2023 को ही छात्रा की गुमशुदगी अपने नजदीकी थाने में दर्ज करा दी थी। छात्रा की लोकेशन पर पहुंची अंडमान निकोबार की पुलिस टीम थाना पहाड़गांव दक्षिण अंडमान निकोबार की पुलिस टीम एसआई एग्नेस बावथोलोमा, एसआई पीआर प्रदीप, एएसआई जी.के. शाह को छात्रा की लोकेशन बरेली के राजपुर कलां अलीगंज मिली जहां पहुंचकर पुलिस ने छात्रा के नंबर पर संपर्क साधा तब छात्रा का नंबर बंद था। 

इसके बाद छात्रा की लोकेशन फरीदपुर मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने 31 जनवरी 2023 को दोपहर फरीदपुर पहुंचकर 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लड़की को बरामद कर लिया। एवं जिसमें फरीदपुर प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर एवं क्राइम इंस्पेक्टर सत्या सिंह, कस्बा इंचार्ज अखिल चौधरी, हेड कांस्टेबल इंतजार अहमद, हेड कांस्टेबल दीपक का भी सहयोग रहा। जबकि अंडमान निकोबार की पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रशंसा की। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा

Post a Comment

Previous Post Next Post