गोला के ग्राम छैरासी घटना का हुआ खुलासा, पकड़े गए तीनो अभिययुक्त

गोला के ग्राम छैरासी घटना का हुआ खुलासा,पकड़े गए तीनो अभिययुक्त

गोला:- गत दिनों गोला थाना के अंतर्गत मुड़ा सवारान चौकी के छैरासी गांव में हुई घटना का गोला पुलिस द्वारा खुलासा किया गया, जिसमे कल तीन अभियुक्तों को कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

 आपको बताते चले गोला पुलिस द्वारा कई दिनों से इन सभी लोगो की तलाश थी इनअभियुक्तों पर 25000 रु० इनाम भी घोषित किया जा चुका था ।पुलिस अधीक्षक  गणेश प्रसाद साहा जनपद लखीमपुर खीरी के आदेश क्रम में  जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी गोला राजेश कुमार यादव  के दिशा निर्देशन में दिनांक 20.01 2023 की थाना गोला पर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 24/2023 धारा 1477332 / 353/323/504 /506/392 व 7 CLA Act थाना गोला जनपद खीरी में उक्त अभियुक्तगण संजय उर्फ रंजीत, कोशल उर्फ कमल किशोर वेदप्रकाश पुत्रगण शंकरलाल निवासीगण ग्राम महेशपुर थाना गोला जिला खीरी को प्रभारी निरीक्षक गोला मय गठित पुलिस बल द्वारा अलीगंज पक्षतौर कबीर धाम जाने वाले तिराहा ग्राम मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया गया।

 गिरफ्तार किया गया अभियुक्त संजय उर्फ रंजीत के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक अवैध जिन्दा व एक अवैध मिस कारतूस बरामद हुई है। तथा अभियुक्त संजय उर्फ रजीत की निशादेही पर लूटी गई सरकारी पिस्टल भी बरमाद की गई इसके साथ ही दस अवैध कारतूस रिश्तेदार के घर के पास से बरामद हुई है।

 पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी के द्वारा दिनांक 23.जनवरी 2023 को अभियुक्त संजय उर्फ रजीत उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रुपये (25.000 रु0 का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारअभियुक्त के विरुद्ध अवैध तमंचा व कारतूस की बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 033/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया।इन अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा गयी है । 

पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के द्वारा पूरी टीम को घटना के सफल गिरफ्तारी व बरामदगी के लिए 10000 रू० के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गयी । तीनो अभिययुक्त संजय उर्फ रंजीत पुत्र शंकर ताल नि महेशपुर थाना गोला,कौशल उर्फ कमल किशोर पुत्र शंकर लाल नि0 महेशपुर थाना गोला,वेदप्रकाश पुत्र शंकर लाल निमपुर थाना गोला जनपद खीरी के है।

इसके साथ ही एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक अवैध जिन्दा व एक अवैध मिस कारतूस 315 बोर लूटी गयी एक अवैध  सरकारी पिस्टल मय दस अवैध कारतूस मय मैग्जीन जब्त की गई है।इस घटना का खुलासा करने के लिए की गई गठित टीम में थाना गोला प्राभारी निरीक्षक गोला धर्मप्रकाश शुक्ला,विश्वनाथ यादव निरीक्षक अपराध,उ0नि0 सतीश चन्द्र यादव चौकी प्रभारी अलीगंज कॉन्सटेबल लक्ष्मीकान्त,आशीष कनोजिया,लोकेन्द्र सिंह, सूर्यप्रताप राघव,मुरली मनोहर आदि लोग थे।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment

Previous Post Next Post