बिजुआ खीरी - विकास खण्ड बिजुआ के कस्बा पडरिया तुला में के ए यू के इंटर कॉलेज में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के बच्चों का विदाई समारोह का आयोजन आज किया गया था जिसमें प्रधानाचार्य रिजवान उस्मानी एडवोकेट अपने भाषण में सबसे पहले विद्यालय के प्रबंधक व विद्यालय के उप प्रधानाचार्य और अध्यापक एवं अध्यापिका व अभिभावक एवं प्यारे बच्चों इस विदाई के दिन मैं सभी बच्चों से कहूंगा कि सदैव अपने माता पिता और बड़ों का कहना मानना सदियों उनकी आज्ञा का पालन करना और एक आदर्श संतान बनकर दिखाना कभी भी अपने मां बाप को दुख नहीं पहुंचाना अपने सभी अध्यापकों की बातें मानना और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना ताकि बोर्ड एग्जाम में आपके अच्छे नम्बर मिले और आप लोग परीक्षा में सफल हो, यही कामना है।
हमारी उप प्रधानाचार्य इमरान उस्मानी ने अपने भाषण में कहा मैं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं बच्चे मन लगाकर पढ़ें और परीक्षा में अच्छे नंबर लाएं और अपने विद्यालय का नाम व अपने माता पिता का नाम रोशन करें यही कामना है। के ए यू के इंटर कॉलेज वरिष्ठ अध्यापक बिजेंद्र राठौर ने बच्चों की विदाई समारोह में अपने से बड़ों का सम्मान करना अपने अध्यापकों का सम्मान करना वह उनकी आज्ञा का पालन करना और एक आदर्श संतान बनकर दिखाना हमारे साथ के सभी शिक्षकों ने सदैव पूरी मेहनत से बच्चों को पढ़ाया है जिस तरह से पंचशील का जोड़कर एक घोसला बनाता है उसी तरह यह विद्यालय बना है सभी साथी शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है की आज यह विद्यालय पढ़ाई के मायने में अच्छा माना जाता है और बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाती है आप लोग मन लगाकर पढ़ें और परीक्षा में अच्छे नंबर लाएं मैं चाहता हूं कि विद्यालय में पढ़ने वाली सभी बच्चे पढ़ लिख कर नौकरिया प्राप्त करें यह सभी विद्यार्थी मेरे लिए विद्यार्थी नहीं बल्कि मेरे अपने बच्चे जैसे से थे मैंने अपनी तरफ से हमेशा यह प्रयास किया कि उनको अच्छी से अच्छी शिक्षा दे सकूं।
उनको नए कौशल शिखा सकूं अपना सारा ज्ञान दे सकूं उनका बहुमुखी विकास कर सकूं इस स्कूल के बच्चों ने मुझे भी सदैव अपना आदर्श गुरु माना जिस तरह राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न के लिए विश्वामित्र आदर्श गुरु थे उसी तरह यहां के बच्चों ने मुझे अपना आदर्श गुरु माना मेरी सभी बातें मानी सदैव नियमों का पालन किया आज इस विदाई के दिन में सभी बच्चों को शुभकामना देता हूं पर लिखकर तुम सभी अपने मां बाप और संपूर्ण देश का नाम रोशन करो प्रधानाचार्य जी ने विदाई समारोह मैं अपने भाषण में कहा मैंने बच्चों के भविष्य के लिए कभी भी विश्राम नहीं किया और अपना पूरा समय बच्चों को दिया ताकि हमारे बच्चे पढ़े लिखे हैं और हमारे विद्यालय का व अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करें।
बच्चे परीक्षा में सफल हो यही शुभकामना है हमारी इस मौके पर उपस्थित विद्यालय के समस्त स्टॉप व इस कार्यक्रम का संचालन बिजेंद्र राठौर ने किया इस मौके पर हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के सभी बच्चे उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment