बरेली: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन शातिर बदमाशो को भेजा जेल


खबर जनपद बरेली से पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,तीन शातिर बदमाशो को भेजा जेल, अन्य वांचित बदमाशो की तलाश जारी

आपको बताते चलें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल के निर्देश में तथा क्षेत्राधिकारी मीरगंज महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार के नेतृत्व में थाना फतेहगंज पश्चिमी द्वारा 5 फरवरी 2023 को मुखबिर की सूचना पर रात्रि 11:10 मिनट पर ANA कट हाईवे पोस्ट चेकिंग के पास तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया 1.अभियुक्त साजिद खान पुत्र साकिर खान निवासी उम्र 25 वर्ष,2. मोइन खान पुत्र आमीन खान उम्र 32 वर्ष एवं 3.मोहम्मद राशिद खा पुत्र इसराइल खा उम्र 32 बर्ष जबकि तीनों अपराधी एक ही गांव के निवासी हैं ग्राम धन्तया थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली अभियुक्तो के पास एक स्विफ्ट कार जिसका नंबर यूपी 25 एए 7174,आधार कार्ड,एक पैन कार्ड,4 बैंक ऑफ बड़ौदा के मिनी स्टेटमेंट की पर्ची,2 पासबुक एचडीएफसी एवम पीएनबी बैंक, 5 मेट्रो कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, चार एटीएम कार्ड के गोपनीय पिन कोड नंबर,एक लैपटॉप एचपी कंपनी का ,एक नेट नेट शटर जिसमें चिप लगी है।  8 मोबाइल फोन जिसमें से दो मोबाइल एंड्राइड और 6 मोबाइल की पैड एवं ₹18000 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस के संबंध में थाना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया तीनों अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान बताया गया।

उनके द्वारा नाइजीरियन के लिए खाते खुलवा कर साइबरक्राइम अन्य जनपदों व अन्य राज्यों में करना बताया पूछताछ में तीनों शातिर चोरों ने जनपद एवं अन्य जनपदों अन्य राज्यों में साइबर क्राइम जैसी घटना को अंजाम दिया हैं। जबकि कार्रवाई धर पकड़ आभियान से क्षेत्र के अपराधियों में खलबली मची हुई है उच्च अधिकारी गण एवं आम जनता द्वारा थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस के द्वारा इस तरह की कार्रवाई की भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है एवं गिरफ्तार कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया है एवं वंचित चल रहे अभियुक्तों की तलाश जारी है। उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह,उप निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह,उप निरीक्षक अजीत कुमार,हेड कांस्टेबल इरशाद,हेड कांस्टेबल अल्ताफ,हेड कांस्टेबल अरुण कुमार,हेड कांस्टेबल संकित राठी की पुलिस टीम ने यह सराहनीय कार्य किया है।

 बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post