बरेली पुलिस ने 115 खोए हुए मोबाईल किये बरामद, मोबाइलों की 21 लाख रुपए बताई जा रही


खबर जनपद बरेली से पुलिस ने 115 खोए हुए मोबाईल किये बरामद,मोबाइलों की 21 लाख रुपए बताई जा रही कीमत,खोए हुए मोबाईल को पाकर खुश हुए मोबाइल स्वामी

आपको बताते चलें कि बरेली सर्विलांस टीम ने कई ब्रांडेड कंपनियों के 115 खोये हुए मोबाइलों को बरामद किया है।

इन बरामद मोबाइलों की कीमत 21 लाख रुपये के आसपास बताई गई है। पुलिस के अनुसार अलग अलग प्रदेशो से बरामद हुए 115 मोबाईल,एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने अपने ऑफिस में बाटे खोए हुए मोबाइल  जिले में 100 से अधिक मोबाइलों के खोने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। शिकायत मिलने के बाद सर्विलांस की टीम ने मोबाइलों को रिकवरी करने के संबंध में काफी काम किया इसके बाद पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 115 मोबाइल बरामद किए गए । एसएसपी आफिस में आज एसएसपी की मौजूदगी में मोबाइल मालिकों को उनके मोबाइल लौटाए गए।



बाइट:-अखलेश चौरसिया, एसएसपी/डीआईजी

 इस दौरान मोबाइल मालिक पुलिस की कार्यशैली से खुश दिखाई दिए, मोबाइल मालिकों ने बताया कि उन्हें कम ही उम्मीद ही थी कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाइल बरामद होगा,लेकिन पुलिस ने उनका मोबाइल बरामद करने के साथ वापस भी किया है। वह बरेली पुलिस को धन्यवाद देना चाहते है। एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने खोये हुए 115 मोबाइल बरामद किये है जिनको  लेने  काफी लोग पहुंचे है। सभी मोबाइल वापस किये जा रहे है। खोए हुए मोबाइलों के संबंध में  पुलिस को विभिन्न माध्यम से खोये मोबाइल की शिकायत मिली थी।

 बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।       

Post a Comment

Previous Post Next Post