खबर जनपद बरेली से दीवार के सहारे घुसे चोर, नगदी समेत लाखों की चोरी, मोटरसाइकिल छोड़ फरार हुए शातिर बदमाश
आपको बताते चलें कि बरेली के थाना भुता क्षेत्र के ग्राम फैज नगर निबासी एक युवक के घर में दीबार के सहारे घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी नकदी व जेवरों की चोरी कर ली। जहाँ चोरी के समय आहट होने पर जागे गृह स्वामी के डर से चोर मोटर साइकिल छोड़कर फरार हो गए।मामले की तहरीर परिजनों ने थाना भुता को दी है।पुलिस ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
ग्राम फैज नगर में रहने बाले राहुल गंगवार पुत्र महेंद्रपाल गंगवार कहीं गए हुए थे जो कि अपने घर बाहर से आने के बाद थके हारे होने के कारण जल्दी शो गए थे इसी बीच देर रात्रि दो शातिर चोर दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए जहाँ से चोर नीचे कमरे में दाखिल हो गए वही कमरे में रखे सामान की खटपट की आहट होने से ग्रहस्वामी राहुल की आँख खुल गई जहाँ राहुल ने भागते हुए एक चोर को पहचान लिया।
राहुल ने शोर मचाते हुए अपने चाचा को आवाज दी इतने में चोर मोटरसाइकिल समेत भागना चाहते थे किन्तु राहुल के चाचा ने चोर को फेक कर डंडा मार दिया जिससे चोरों को मोटरसाइकिल छोड़कर भागना पड़ा। ग्रहस्वामी राहुल ने बताया कमरे के अंदर रखे बक्से में रखे 5500 रुपए की नकदी एक जोड़ सोने की झुमकी,एक जोड़ सोने की चैन और एक अंगूठी लेकर जाने में सफल रहे। गृह स्वामी ने मामले की तहरीर थाना पुलिस पुलिस को सौपी है जिसके चलते थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


Post a Comment