खबर जनपद बरेली से संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव, घर में मचा कोहराम
आपको बताते चलें की मीरगंज थाना क्षेत्र के सिधौली में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर एक शव लटका मिला जो कि 2 दिन से लापता युवक का बताया जा रहा है मृतक की शिनाख्त मूलचंद के रूप में हुई।
ग्रामीणों ने सूचना तत्काल परिजनों को दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया आपको बताते चलें घर से बिना बताए मूलचंद कहीं चला गया था जो कि 2 दिन से घर नहीं लौटा उसकी तलाश परिजन इधर-उधर अपनी रिश्तेदारी यों में कर रहे थे।
परंतु जैसे ही परिजनों को सूचना प्राप्त हुई कि मूलचंद का सब एक पेड़ पर लटका हुआ है वैसे ही घर में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मूलचंद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है हत्या है या आत्महत्या यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही सिद्ध हो सकेगा।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment