खबर जनपद बरेली से गौ तस्करो से हो रही है प्रतिदिन मुठभेड़ अब तक कई गौ तस्करों को भेजा गया सलाखों के पीछे
आपको बताते चलें बरेली बरेली में पुलिस काफी सक्रिय नजर आ रही है अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेली के अलग-अलग थानों में पिछले कई दिनों से गौ तस्करों से मुठभेड़ हो रही है जिसमें आज थाना इज्जत नगर पुलिस द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान अदलकिया केशरपुर मोड पर चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान ज्ञात हुआ कि अदलकिया केसरपुर मोड़ के दाहिनी तरफ स्थित मैदान पर गौ तस्करों के द्वारा एक गाय के बछड़े को काटने का प्रयास किया जा रहा था जब उनको रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया इनमें से एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।
दूसरे व्यक्ति के द्वारा फायरिंग में एक व्यक्ति की पहचान दानिश पुत्र छोटा कुरेशी ग्राम परतापुर चौधरी थाना इज्जतनगर के रूप में हुई इस अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है इस व्यक्ति पर गोकशी 307 एनडीपीएस के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं एवं पूरे प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment