खबर जनपद बरेली से सबसे पहले भुगतान करने वाली द्वारिकेश चीनी मिल ने गन्ना किसानों के खातों में फिर किया 15 करोड़ 59,लाख का भुगतान
आपको बताते चलें कि बरेली में लखनऊ हाइवे स्थित द्वारिकेश चीनी मिल द्वारा भारी मात्रा में कई जिलों के किसानों का गन्ना खरीदा जा रहा है जिसके चलते 2022-23 पेराई शत्र में 6 फ़रवरी तक खरीदे गए गन्ने का 15 करोड़ 59 लाख रूपये का भुगतान एडवाइज के माध्यम से 13, फ़रवरी को किसानों के विभिन्न बैंक खातों में भेजा गया है।
जिससे किसानों में ख़ुशी की लहर बरकरार बनी है और गन्ना किसान द्वारिकेश प्रबंधन की प्रशंसा कर रहे हैं।द्वारिकेश जीएम आर,के, गुप्ता ने बताया कि 6 फ़रवरी तक खरीदे गए गन्ने का सर्व प्रथम भुगतान सोमवार को बैंक एडवांइज के माध्यम से किसानों के विभिन्न खातों में भेज दिया गया है।
जिससे किसान भाइयों की विभिन्न अवश्यकताएँ पूर्ण हो सकेंगी गन्ना किसान भाई संबन्धित बैकों में पहुँच कर बैंक प्रबंधन से सम्पर्क कर भुगतान प्राप्त करें।वहीं श्री गुप्ता ने बताया द्वारिकेश चीनी मिल द्वारा 22-23 के पेराई शत्र के शुभारम्भ से 6, फ़रवरी तक खरीदे गए गन्ने का 229 करोड़ 31 लाख रूपये कुल भुगतान किसान भाइयों के खातों भेजा जा चुका है।श्री गुप्ता ने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि अपना गन्ना इधर-उधर औने- पौने दामों में न बेंचे शुद्ध व ताज़ा गन्ना द्वारिकेश चीनी मिल में लाएं और पूर्ण सुरक्षित लाभ पाएं।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment