बरेली: दबगों ने पहले बाइक सबारों को पीटा,फिर बाइक को लाठी डंण्डो से तोड़ा,फिर बाइक में लगाई आग


खबर जनपद बरेली से दबँगों ने पहले बाइक सबारों को पीटा,फिर बाइक को लाठी डंण्डो से तोड़ा,फिर बाइक में लगाई आग

आपको बताते चलें कि बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में रधोली चौराहे पर बीते शुक्रवार शाम को एक मोटर साईकिल सबार तीन युवकों को मौजूद 3-4 दबँगों ने पहले मारा पीटा किसी तरह दबँगों के चुंगल से छूटकर भागे युवक जहाँ भागते युवकों को दबँगों ने इंट पत्थर फेंकर मारे उसके बाद गुस्साए दबँगों ने युवकों की मोटर साईकिल को लाठीडंण्डो से पीट कर छतिग्रहस्त कर दिया और ज़ब इतने में भी दिल नहीं भरा तो दबँगों ने मोटरसाईकिल को आग लगा दी।बाइक में आग लगाते ही वहां भगदड़ मच गई और मौका पाकर दबँग भी भाग गये।

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की सायं एक मोटरसाईकिल पर सबार तीन युवक रधोली चौराहा स्थित अंडा बिक्रेता की दुकान पर आकर रुके जिनका हाँथ वहाँ खडे एक दबँग को धोखे से लग गया था जिससे गुस्साए सभी दबँगों ने एकजुट होकर बाइक सबार युवकों को पहले मारापीटा किसी तरह वहाँ से जान बचाकर भागे युवक खेतो के रास्ते भाग गए उसके बाद दबँगों ने मोटरसाईकिल को लाठी डंण्डो से तोड़कर छतिग्रस्त किया फिर आग के हवाले कर दिया। घटना को अन्जाम देने के बाद सभी दबँग मौके से फरार हो गए लपटों में तब्दील हुई मोटर साईकिल को मौजूद लोगों द्वारा रेत एवं मिट्टी डालकर आग पर काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।

लोगों ने बताया है कि मोटरसाईकिल सबार युवक जिला शाहजहांपुर थाना जैतीपुर अन्तर्गत ग्राम वाहनपुर के रहने बाले हैं जो अपनी जान बचाकर मौके से भाग गए और छतिग्रहस्त बाइक रधोली पेट्रोल पम्प पर ख़डी है।घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने यह भी बताया कि उक्त दबँग आए दिन चौराहे पर खुरा फ़ात व झगड़ा फ़साद करते रहते हैं जिन्होंने उक्त घटना को अन्जाम दिया है और दबँगों द्वारा घटित की गई इस घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।प्रभारी निरिक्षक अरविन्द कुमार ने बताया कि मामले में एनसीआर दर्ज की जा चुकी है एवं पीड़ित की ओर से तहरीर आने पर अग्रिम कार्यवाही की जा सकेगी।

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post