लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में किरायेदार ने मकान मालिक की 16 वर्षीय बेटी को भगा के बंधक बनाकर किया दुष्कर्म



लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में किरायेदार ने मकान मालिक की 16 वर्षीय बेटी को भगा के बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में किरायेदार ने मकान मालिक की बेटी को भगा के दुष्कर्म किया, कुछ दिन बाद डरा धमकाकर किशोरी को घर छोड़ गया। बुधवार को किशोरी ने जब आपबीती सुनाई तो पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक, कृष्णानगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि, हरदोई का कन्हैया लाल बीती 12 जनवरी को उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था, 18 जनवरी को घर पर छोड़ गया। आरोप है कि उनकी बेटी कई दिनों से गुमसुम थी। 

बुधवार को पूछा तो उसने आपबीती सुनाई, किशोरी ने बताया कि,कन्हैयालाल ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। शिकायत की बात कही तो जान से मारने की धमकी दी और छोड़ गया। आरोप है कि, शिकायत करने पर कन्हैयालाल के घरवालों व उसके गांव के प्रधान ने उल्टा किशोरी के पिता को ही धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद बुधवार शाम कृष्णानगर थाने में केस दर्ज कराया। आपको बता दे कि, कृष्णानगर इलाके में किरायेदार की घिनौनी करतूत सामने आई है। आरोपी बहला फुसलाकर मकान मालिक की 16 वर्षीय बेटी को भगा ले गया और बंधक बनाकर किया दुष्कर्म।

रिपोर्ट- समीर खान

Post a Comment

Previous Post Next Post