कड़ी सुरक्षा के बीच खुली बैठक में चयन हुआ पल्हनापुर गाँव का कोटा
बिजुआ खीरी - ग्राम पंचायत पल्हनापुर में राशन वितरण की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए खुली बैठक में नोडल अधिकारी, एडीओ पंचायत के समक्ष कोटेदार का चयन किया गया। अब ग्रामीणों को आसानी से राशन सामग्री गांव में मिलेगी।
विकास खण्ड बिजुआ की ग्राम पंचायत पल्हनापुर मैं शुक्रवार को कोटे के प्रस्ताव को लेकर एक खुली बैठक का आयोजन किया गया था । जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए। इस बैठक में 2 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए ग्राम कोटेदार के जिसमें जितेंद्र कुमार को कोटे के लिए चयन किया गया। इस खुली बैठक में मुख्य अधिकारी एडीओ पंकज प्रताप राणा, एडीओ कोआपरेटिव यशवंत कुमार, ग्राम सेक्रेट्री दुर्गेश नंदिनी ,ग्राम प्रधान श्रीमती शिववती की देखरेख सम्पन्न हुआ। इस खुला बैठक में ग्राम कोटे की दुकान का चयन होना था जिसके लिए गाँव से दो आवेदन प्राप्त हुए। जिन दो लोगो के आवेदन प्राप्त हुए वह जितेंद्र कुमार व रंजीत कुमार के आवेदन प्राप्त हुए तथा ग्राम पंचायत के ग्रामवासी मौके पर पहुंचकर अलग-अलग पाली में बैठ गए जिनसे गांव के मूलनिवासी की पहचान हेतु आधार कार्ड चेक करते हुए अंगूठा व हस्ताक्षर लिए गए।
इसके उपरांत दोनों पाली के लोगों की गणना की गई गांव के जितेंद्र कुमार के पाले में 351 लोगों की गणना हुई तथा रंजीत कुमार की तरफ 279 लोगों की उपस्थिति दर्ज हुई। इस गणना के आधार पर जितेंद्र कुमार विजई हुए जिन्होंने ग्राम वासियों को धन्यवाद दिया। वही दूसरे प्रत्याशी रंजीत के सहयोगी अनूप सिंह ने बताया कि इस खुली बैठक में धांधली हुई है। इस कोटे के चयन में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई। 4 थानों के लगभग 4 दर्जन पुलिस टीम के बीच हुआ या चयन इस दौरान भीरा थाना प्रभारी विमल गौतम सहित कई थानों की पुलिस गाँव में तैनात रही।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment