23 जनवरी से लापता ई- रिक्शा चालक का सड़क किनारे मिट्टी में दबा मिला शव
शाहजहांपुर - रोजा थाना क्षेत्र के नहर के पास लावारिश हालत में मिट्टी में दबी एक लाश मिली।
आपको बताते चले कि रोज कि भांति रिक्शा चालक चांद मियां अपने घर से रिक्शा लेके निकला लेकिन वह 23 जनवरी के बाद अपने घर नहीं लौटा। आज जब रोजा थाना क्षेत्र के नहर के पास सड़क किनारे मिट्टी में दबी हुई लाश मिली और एक रिक्शा भी खड़ा मिला जिसकी चारों बैटरियां गायब थी।
पुलिस ने लावारिस लाश समझ कर जांच पड़ताल शुरू की। बाद में जानकारी प्राप्त हुई कि यह रिक्शा और मिट्टी में दबी हुई लाश रिक्शा चालक चांद मियां की है। मामला पुलिस के संज्ञान में है, लाश के पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
रिपोर्ट - अजीत मिश्रा शाहजहांपुर

Post a Comment