फर्जी मुकदमे में फसाएं गए पत्रकार की समस्या को लेकर उपज ने एसपी से की मुलाकात
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सीओ को निर्देश देते हुए त्वरित समाधान के दिए निर्देश
शाहजहांपुर - उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ़ जर्नलिस्ट "उपज" संगठन के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस आनन्द से मुलाकात कर जनपद में पत्रकारों पर दर्द हो रहे फर्जी मुकदमों पर रोक लगाने की मांग करते हुए हाल ही में जलालाबाद थाना क्षेत्र में एक पत्रकार को फर्जी रूप से मुकदमे में फंसाए जाने के संबंध में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर निस्तारण की मांग की।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस आनंद द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्राधिकारी जलालाबाद को निर्देशित किया गया उक्त प्रकरण में सत्यता के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। और संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी सूरत में किसी भी निर्दोष के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।
अगर किसी के विरुद्ध कोई फर्जी शिकायत अथवा मुकदमा दर्ज होता है तो उसकी साक्ष्यों के आधार पर विधिवत जांच करवा कर न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी।उपज के जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा एवं जिला सह प्रभारी अरविन्द त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई कार्यवाही पर संतोष जाहिर करते हुए समस्त पत्रकारों को आश्वस्त किया कि अब किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर रोहित यादव अभिषेक चौहान मयंक वर्मा सुशील शुक्ला राजीव शुक्ला संतोष उपाध्याय हरिहरनाथ मिश्रा रोहित पांडे सुशील तिवारी रणधीर सिंह रानू विष्णु कनौजिया गुल मोहम्मद नरेंद्र शर्मा योगेश बाजपेई आदर्श मिश्रा शुभम सहित संगठन के दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - अजीत मिश्रा शाहजहांपुर

Post a Comment