श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटी मस्जिद के पास 250 घरों पर चलेगा बुलडोजर, रेलवे ने थमाया नोटिस

श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटी मस्जिद के पास 250 घरों पर चलेगा बुलडोजर, रेलवे ने थमाया नोटिस

रेलवे की कार्यवाही का मुस्लिम बस्ती के लोग विरोध कर रहे हैं, इस मामले को लेकर लोगों ने कल डीएम से भी मुलाकात की थी. रेलवे प्रशासन ने मकानों को चिन्हित कर नोटिस चस्पाकर लोगों को 21 दिन का समय दिया है.

मथुरा कृष्ण जन्मभूमि से सटी शाही ईदगाह मस्जिद के पास रेलवे लाइन के करीब बसे 250 से ज्यादा घरों पर प्रशासन बुलडोजर चलाने जा रहा है. रेलवे प्रशासन ने शाही ईदगाह मस्जिद के पास रेलवे लाइन के समीप 250 से ज्यादा घरों में ध्वस्त करने का नोटिस चस्पा कर दिया है. रेलवे की इस कार्रवाई को मुस्लिम बस्ती के लोग विरोध कर रहे हैं.

रेलवे प्रशासन की ओर सेमथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि से सटी शाही ईदगाह मस्जिद के समीप रेलवे लाइन के किनारे बने 250 से अधिक मकान ध्वस्त करने का नोटिस चस्पा किया है. मथुरा वृंदावन रेलवे लाइन के दोनों और मुस्लिम बस्ती बसी है.

रेलवे प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर दिया 21 दिन का समय
रेलवे की कार्यवाही का मुस्लिम बस्ती के लोग विरोध कर रहे हैं, इस मामले को लेकर लोगों ने कल डीएम से भी मुलाकात की थी. रेलवे प्रशासन ने मकानों को चिन्हित कर नोटिस चस्पाकर लोगों को 21 दिन का समय दिया है.

उधर,अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने रेल मंत्री से अतिक्रमण हटाने की शिकायत की थी. मथुरा वृंदावन रेलवे लाइन को बेहतर करने के लिए सरकार भी प्रस्ताव पास कर चुकी है. बस्ती के लोगों का कहना 15 दिन पहले बिजली काटी गई थी, अब रेलवे ने नोटिस लगा दिए हैं और 21 दिन का समय दिया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post