65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कुंडल व नाक का फूल लूट ले गए बदमाश


65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कुंडल व नाक का फूल लूट ले गए बदमाश

बिजुआ खीरी - विकास खण्ड बिजुआ के भीरा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब 11:30 बजे डिमरौल निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला धनवती शर्मा पत्नी स्वर्गीय बादशाह शर्मा शुक्रवार को बिजुआ में कुछ आवश्यक कार्य हेतु बिजुआ पैदल ही जा रही थी , तभी बिजुआ ओर डिमरौल के बीच मे एक पुलिया के पास पहले से छिपे दो लोग पीछे से आकर बुजुर्ग महिला को पकड़ लिया एक ने दोनों हाथ पकड़ लिए व दूसरे लुटेरे ने महिला की आंख बांधकर उसके कान के दोनों कुंडल व नाक का फूल निकालकर फरार हो गए।

 रोती बिलखती महिला ने वापस अपने घर गयी परिजनों की इस बात की जानकारी दी परिजन इस बात की सूचना तुरन्त लिखित भीरा पुलिस को दी।  इस घटना के बाद भीरा पुलिस मौके पर पहुचकर कुछ देर तक बदमाशों की तलाश की गई। जब कोई सुराग नही लगा तो उन्होंने आसपास के लोगो से जानकारी खंगाली ,पुलिस ने बताया कि फिलहाल बदमाशों का हुलिया सामने नही आया है। जैसे ही कोई सुराग मिलेगा बदमाशों को पकड़ा जाएगा।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 

Post a Comment

Previous Post Next Post