भीरा पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
बिजुआ खीरी - भीरा पुलिस ने बृहस्पतिवार को 08:05 बजे भीरा कब्रिस्तान के पास आम की बाग से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। भीरा थाना के उप निरीक्षक आलोक कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सद्दीक है। पुलिस को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि एक युवक कब्रिस्तान के पास आम की बाग में गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर सद्दीक(32) निवासी भीरा को पकड़ लिया।
पूछताछ में वह जवानों को गुमराह कर रहा था। गवाहों की मौजूदगी में जवानों ने उसकी तलाशी ली। उसके पास रखे थैले में गांजा मिला। पूछताछ में उसने बताया कि उसे कुछ लोग बेचने के लिए गांजा देकर जाते हैं। बृहस्पतिवार को भी वह ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने उससे छेत्र में गांजा बेचने वालों की जानकारी ली है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। गिरफ्तार युवक सद्दीक पुत्र जाहिद उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम भीरा थाना भीरा जनपद खीरी पर धारा 8/20 NDPS के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष होने के लिए लखीमपुर भेज दिया गया। गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय,आo संजीव कुमार,आoधीरेंद्र सिंह,आo सत्य प्रकाश सिंह शामिल रहे।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment