भीरा पुलिस ने पास्कोएक्ट व जानलेवा हमले का आरोपी को किया गिरफ्तार


भीरा पुलिस ने पास्कोएक्ट व जानलेवा हमले का आरोपी को किया गिरफ्तार

बिजुआ खीरी - जिले के कप्तान गणेश कुमार साहा के निर्देश व भीरा के थानाप्रभारी विमल कुमार गौतम की अति सक्रियता से वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद में चलाए जा रहे,गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना भीरा के उपनिरिक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने फरार चल रहे धारा 363,366,376 भा.द.वि व 3/4 पास्को एक्ट के एक शातिर  अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है।

 भीरा थाने के बिजुआ चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने मु0अ0स039/2023 धारा363,366, 376 भा.द.वि. व 3/4 पास्को एक्ट में वांछित अभियुक्त चडरा गांव थाना महोली जनपद सीतापुर निवासी राकेश पुत्र आशाराम जो काफी समय से फरार चल रहा था जिसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

 वही एक जानलेवा हमले का आरोपी असरफ अली पुत्र मिठ्ठू ग्राम गदियाना थाना निघासन जनपद खीरी निवाशी को बृहस्पतिवार को बिजुआ के तेज तर्रार चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार यादव अपनी टीम के साथ मु0अ0सं0 129/2022 धारा 147/148/149/323/324/325/307/504/506 के आरोपी को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय के समक्ष न्यानिक प्रक्रिया के लिए पेश किया जहा से सभी आरोपियों को जिला जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज बिजुआ उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव,हेडकांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद पांडेय,हेडकांस्टेबल अनुज यादव,हेडकांस्टेबल कुलदीप कुमार,आ0राजू वर्मा,आ0मोहित कुमार शामिल रहे।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 

Post a Comment

Previous Post Next Post