दो अवैध तमंचा तीन कारतूस सहित 2 युवक गिरफ़्तार


दो अवैध तमंचा तीन कारतूस सहित 2 युवक गिरफ़्तार

बिजुआ खीरी - भीरा कोतवाली क्षेत्र की पड़रिया पुलिस सहायता केंद्र पर तैनात तेज तर्रार उपनिरीक्षक पारितोष पांडेय ने इलाके के चन्दपुरा में मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात करीब सवा 10 बजे चंदपुरा तिराहा से एक बाइक से दो लोग आते दिखे दोनों लोगो को रोककर तलाशी ली गयी तो उनके पास दो असलहा व तीन कारतूस बरामद हुई। अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र धनीराम उम्र 27 वर्ष निवासी गोंधिया थाना भीरा के पास एक 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस तथा मुकेश कश्यप पुत्र बन्धु उम्र 28 वर्ष निवासी पता गोंधिया थाना भीरा के पास एक 315 बोर तमंचा 2 कारतूस सहित एक मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया।

भीरा पुलिस ने मोटरसाइकिल नम्बर UP 31 BU 0972 को धारा 207 MV Act में सीज कर भीरा पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को धारा 3/25 A  Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु लखीमपुर भेजा गया। इन दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पारितोष पांडेय ,आo प्रभात कुमार,आ0सत्यम शर्मा ,आ0शोहित कुमार शामिल रहे।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 

Post a Comment

Previous Post Next Post