लखीमपुर में माहौल बिगाड़ने की साजिश,मंदिर में डाला मांस का टुकड़ा


लखीमपुर में माहौल बिगाड़ने की साजिश,मंदिर में डाला मांस का टुकड़ा

लखीमपुर खीरी मैं मंदिर परिसर में मांस का टुकड़ा मिलने का मामला सामने आया है यहां मैरिज लॉन के निकट एक शिव मंदिर है।  जहां पर मैरिज लॉन के मालिक पर असवेदनशील रवैया का आरोप है।  शुक्रवार की शाम को मैरिज लॉन में एक पार्टी चल रही थी इस दौरान पास के ही मंदिर परिसर में मांस का एक टुकड़ा मिला जिससे नाराज हिंदू संगठनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस मौके पर एसपी को बुलाया गया राघव हिन्दू की तहरीर के बाद एक अज्ञात सहित चार पर मुकदमा दर्ज किया गया फिलहाल मामले की जांच की जा रही है घटना शाम करीब 7:00 बजे की है जब बाबू बिंद्रा प्रसाद मैरिज लॉन के पास वाले शिव मंदिर में मांस का टुकड़ा मिला था।  जिसके बाद हाथीपुर कोठार के निवासी राघव हिंदू ने पुलिस को सूचना दी दुर्गेश वर्मा ने बताया सूचना मिलने के बाद तुरंत ही एसपी गणेश प्रसाद मय बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया।  मंदिर से मैरिज लान की दूरी करीब 40 मीटर की है।  गौरतलब है कि निघासन रोड स्थित इस मैरिज लान में जिस जगह लोग खाना खाते हैं वहीं से मंदिर की दूरी करीब 40 मीटर की है और मैरिज लाइन की दीवार भी 7 फीट की है। 

 इसको पुलिस प्रशासन ने मैरिज लान के मालिक से ऊंचाई कराने को कहा है मैरिज लान में कैमरे भी लगे हैं लेकिन परदे लगे होने के कारण जांच में अभी कुछ सामने नहीं आया है। इस मामले में हिंदू संगठनों ने बताया कि किसी शादाब नाम के व्यक्ति की शादी का रिसेप्शन था जिसमें किसी अज्ञात ने इस घटना को अंजाम दिया इस कृत्य से हम लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं हम लोगों ने मैरिज लाइन के संजीव वर्मा और राजीव वर्मा ठेकेदार हेमराज वर्मा और आयोजक  के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने की मांग की थी।  जिसमें सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है और एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हो चुकी है बाकी मामले की जांच चल रही है।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment

Previous Post Next Post